फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ड्राइविंग पर अब जब्त होंगे लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला पुलिस की मासिक क्राइम बैठक में सड़क हादसों पर अहम निर्णय लिए गए। एसपी रमेश छाजटा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया कि बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। बिना हेल्मेट चालकों के पुलिस चालान काटने के साथ बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस जब्त कर रद्द करवाएगी। इसके अलावा बैठक में सामने आया कि दोपहिया वाहनों के हादसों का कारण गलत दिशा से ओवरटेक करना रहता है।
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में फैसला लिया गया कि गलत दिशा से ओवरटेक करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। गलत दिशा से ओवरटेक करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटने के साथ उनका लाइसेंस जब्त कर उसे रद्द करने की सिफारिश पुलिस करेगी। एसपी डॉ. रमेश छाजटा ने बताया कि मासिक क्राइम मीटिंग में रोड सेफ्टी पर ध्यान देने पर जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि चालान समस्या का हल नहीं है। लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें