पालमपुर (कागंड़ा)। चार विधानसभा क्षेत्र सुलह, पालमपुर, बैजनाथ और जयसिंहपुर में आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत में 18 नई सड़कें बनेंगी। इन सड़कों की स्वीकृति हो गई है। इनमें सबसे अधिक 13 सड़कें पालमपुर विधानसभा में बनेंगी। हालांकि इन सड़कों के बनना अब विभाग और सरकार के साथ लोगों के ऊपर भी निर्भर करेगा, क्योंकि कई सड़कों पर लोगों की जमीनें आ रही हैं। लोग अपनी जमीन गिफ्ट डीड करेंगे तो ही सड़कें बन पाएंगी। विभाग इसकी कवायद में लगा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी तक कई लोग अपनी जमीनें सड़क के लिए नहीं दे रहे है। जमीन मिलने के आधार पर सड़क की डीपीआर तैयार होगी। लिहाजा, अब जमीन मालिकों पर भी निर्भर करेगा कि वे सड़क के लिए जमीन दान देते हैं या नहीं। इसके बाद ही इन सड़कों का बनना तय होगा। सूत्रों की मानें तो मैपिंग में किसी न किसी सड़क पर निजी भूमि आ रही है।
प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सुलह, पालमपुर, बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 सड़कें मंजूर हुई है। अभी तक किसी ने विभाग को अपनी जमीन दान नहीं की है। इस कारण डीपीआर तैयार नहीं हो सकती।
विनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता पालमपुर
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 18 सड़कें मंजूर हुई है। लोगों से अपील की है कि वे अपनी जमीन दान करें तो विभाग और सरकार जल्द सड़कें बना देंगे।
आशीष बुटेल, विधायक पालमपुर