धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड नूरपुर के तहत बुधवार को देहण में टीबी जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पोर्टेबल एक्सरे मशीन से 178 लोगों की टीबी जांच की, जिसमें 19 लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। अब इन लोगों की टीबी की पुष्टि के लिए आगामी टेस्ट किए जाएंगे।
अगर किसी में टीबी पाया जाता है तो उसका इलाज शुरू किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत जोखिमपूर्ण आबादी वाले लोगों की टीबी जांच की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह टीबी जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को टीबी के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद