फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुम्ब में आचार संहिता में करवाया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता में ही करवा दिया नलकूप का भूमि पूजन
विज्ञापन

भाजपा ने झुंब में किया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन
आईपीएच विभाग को नोटिस जारी करेगा चुनाव आयोग
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। पंचायत चुनावों को लेकर खंड फतेहपुर में लगी आचार संहिता के बावजूद शनिवार दोपहर प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं पूर्व विस प्रत्याशी कृपाल परमार ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों सहित झुंब के खुखनियाड़ा गांव के लिए 83.50 लाख रुपये से लगने वाले सिंचाई नलकूप का भूमि पूजन कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दीं।
विज्ञापन

भूमिपूजन पर जहां उपचुनाव का जिम्मा संभाले रिटर्निंग अधिकारी कम तहसीलदार ज्वाली जोगिंदर पटियाल ने कहा कि इस समय आचार संहिता चल रही है और झुंब में नलकूप के भूमि पूजन के संदर्भ में आईपीएच विभाग को नोटिस भेजा जाएगा। वहीं, पंचायत उपचुनाव के दौरान किए गए भूमिपूजन को कांग्रेस ने राजनीतिक फायदा लेने का एक षड्यंत्र करार दिया। ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कौशल सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा शासन में विभागीय अधिकारियों से दबाव में काम करवाए जाते हैं। वहीं, अपने चहेतों को लाभ देने के के लिए भाजपा नेता आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में गुरेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें