फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति नूरपुर उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर पंचायत समिति उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने 13 मत हासिल कर जीता चुनाव
कांग्रेस उम्मीदवार को पड़े 10, दो मत हुए रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। भाजपा ने शनिवार को नूरपुर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। एसडीएम नूरपुर डॉ. सुरेंद्र ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा समर्थित जरनैल सिंह पंचायत समिति के उपाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी जरनैल सिंह और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शाम सिंह के बीच सीधा मुकाबला हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशी जरनैल सिंह को 13 और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शाम सिंह को 10 मत मिले, जबकि दो मत रद्द हो गए। निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने भाजपा समर्थित जरनैल सिंह को विजयी घोषित किया। कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य पूर्व विधायक अजय महाजन, जबकि उसके बाद विधायक राकेश पठानिया के साथ भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने आए। भाजपा समर्थित जरनैल सिंह के निर्वाचन होने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा और विधायक राकेश पठानिया के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इससे पहले बीडीसी उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सुरेखा देवी काबिज थीं, लेकिन बीडीसी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के चलते दोबारा चुनाव करवाना पड़ा और उपाध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस से छिटक गई। इससे पूर्व पंचायत समिति के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन, कोरम पूरा न होने के कारण निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुरेश ठाकुर ने चुनाव रद्द कर दिया और 21 जुलाई को चुनाव की तिथि निर्धारित की। विधायक राकेश पठानिया ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार जरनैल सिंह को समिति का उपाध्यक्ष चुनने के लिए सभी बीडीसी सदस्यों का आभार जताया। नूरपुर क्षेत्र के विकास को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्यों के साथ युवा नेता भवानी पठानिया, नूरपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य दयाल सिंह बिट्टा, मंडल भाजपा के महासचिव बलवीर डोगरा, सचिव सिकंदर राणा और राजेश काका, पूर्व पार्षद शिब्बू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें