फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्धे दी हट्टी बोलेरी-आल्टो में टक्कर, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अधे दी हट्टी में जीप-कार की टक्कर, 5 घायल
विज्ञापन

सभी घायल जम्मू-कश्मीर से शिमला जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राज्य मार्ग 88 पर अधे दी हट्टी के पास एक जीप और कार के बीच टक्कर हो गई। इस टक्कर में पांच लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार अधे दी हट्टी में दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई और स्थानीय लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी घायल जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते हैं और किसी काम के चलते जम्मू से शिमला की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

नादौन की तरफ से जा रही आल्टो कार और ज्वालाजी की तरफ आ रही बोलेरो जीप एक अन्य वाहन से ओवरटेक करते समय अधे दी हट्टी के पास दोनों ही गाड़ियों की साइड आपस में लग गई, जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में अब्दुल (40), गुलाम हसन (37), मोहम्मद शफी (50), गुलजार (45), जाहिद (12) घायल हुए हैं। वहीं, दोनों ही वाहन मालिकों ने मामला दर्ज नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें