फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारोबारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: कूका

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा कारोबारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन

खंड स्तरीय अंडर-14 खेलों के शुभारंभ पर बोले विधायक अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका ने कहा है कि अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पुलिस को निर्देश जारी किए गए हैं। विधायक कूका ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेराथाना में नगरोटा शिक्षा खंड की खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक ने अध्यापकों से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। वहीं बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के कहा। विधायक ने इस मौके पर सेराथाना स्कूल में दो कमरों के निर्माण को दो लाख और प्रतिभागी बच्चों को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 384 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल सहित चेस की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता का समापन 10 जून रविवार को होगा। इस मौके पर मंडल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चौधरी, महासचिव विहारी लाल खट्टा, सुशीला सैनी, विकास चौधरी, ब्रह्मानंद, पवन कुमार और राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें