फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के बावजूद कंदरोड़ी स्टील प्लांट में उत्पादन नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिमरन
डमटाल (कांगड़ा)।
इंदौरा के कंदरोड़ी में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के स्टील प्लांट में उद्घाटन के डेढ़ महीने बाद भी उत्पादन शुरू नहीं हो पाया है। नौ सालों से अधर में लटके इस प्लांट का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया था। इस दौरान सेल के कई अधिकारी कंदरोड़ी स्टील प्लांट पहुंचे थे।
2008 में कंदरोड़ी में स्टील प्लांट का नींव पत्थर पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री राम विलास पासवान ने किया था। उसके बाद केंद्र में रहे इस्पात मंत्री एवं हिमाचल के मौजूदा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में स्टील प्लांट के कार्य को गति मिली। लगभग 16 एकड़ में फैले इस प्लांट को 2012 में तैयार किया गया। लेकिन यहां प्लांट के संचालन से पहले ही डिफेंस वर्कशॉप एक्ट 1903 के तहत सेना ने सेल के खिलाफ स्टे ले लिया। उधर, कंदरोड़ी स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर राजिंदर सिंह जगोत्रा ने बताया कि इस प्लांट को सेल नहीं बल्कि किसी निजी कंपनी को ठेके पर दिए जाने के चलते टेंडर निकाले गए थे। इसके बाद सेल ने टेंडर रद्द कर दिए थे। वहीं सेल अब नए सिरे से उद्योग को ठेके पर देने के लिए शीघ्र ही टेंडर निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कहीं चुनावी शिगूफा न बनकर रह जाए उद्घाटन
हिमाचल में विस चुनावों से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टील प्लांट का उद्घाटन तो कर दिया है लेकिन, इसमें उत्पादन न होने से आम लोगों ने प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं। साथ ही यह चुनावी शिगूफा बनकर न रह जाए। इसलिए प्लांट में शीघ्र ही उत्पादन शुरू करने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें