फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हादसे के इंतजार में है लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशीनगर-मिजग्रां संपर्क सड़क ढहने की कगार पर
विज्ञापन

भूस्खलन से कभी भी बंद हो सकता है मार्ग
दो साल पहले गिर चुकी सुरक्षा दीवार
बरसात से पहले सुध नहीं ली तो कट जाएगा 15 गांवों का संपर्क
रितेश महाजन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर विकास खंड की तीन पंचायतों गेही लगोड़, मिजग्रां और खैरियां को नूरपुर से जोड़ने वाला खुशीनगर-मिजग्रां संपर्क मार्ग कभी भी अवरुद्ध हो सकता है। नूरपुर से सटी गेही लगोड़ पंचायत में टॉली मोड़ के पास भूमि कटाव के कारण संपर्क मार्ग के धंसने का खतरा पैदा हो गया है।
संपर्क सड़क पर भूमि कटाव को रोकने के लिए लगाई गई सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके बावजूद लोनिवि दो साल बीतने के बाद भी डंगा नहीं लगा पाया है। हालांकि विभाग ने नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद संपर्क मार्ग पर दोनों तरफ सड़क खराब होने के साइन बोर्ड और ड्रम लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी है। संपर्क मार्ग पर पानी की मार से सड़क का ऊपरी हिस्सा भी भूमि कटाव के चलते धंसने लग गया है। यहां रोज सरकारी व निजी बसों के अलावा स्कूलों की बसें गुजरती हैं। सड़क की बदहाली से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क धंसने से मार्ग यातायात बंद हो सकता है। इससे गेही लगोड़, मिजग्रां और खैरियां पंचायतों के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का नूरपुर शहर से संपर्क टूट जाएगा। यह संपर्क मार्ग नूरपुर के जवाली-जौंटा-मस्तगढ़ सड़क मार्ग के जरिये जवाली हलके के साथ भी जोड़ता है। यही नहीं, मार्ग के बंद होने से लगोड़-कुलाहण-बासा संपर्क मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में इन तीन पंचायतों के लोगों को खैरियां-कतरोह-भड़वार संपर्क मार्ग से नूरपुर पहुंचने के लिए 12 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। जबकि लगोड़-कुलाहण-बासा संपर्क मार्ग से जाने के लिए भी लोगों को 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ेगा। इस स्थिति से बचने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व गांववासियों ने लोनिवि से फिलहाल उक्त मार्ग पर भूमि कटाव को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने और सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

लोनिवि मंडल नूरपुर के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार धीमान ने बताया कि डंगे की डीपीआर बनाकर मंजूरी के लिए भेजी है। बजट का प्रावधान होते ही निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। फिलहाल बरसात से पहले उक्त मार्ग की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए भूमि कटाव को रोकने और वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए फौरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें