फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

नगरोटा बगवां स्टेशन की समीप हादसा
रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मौका पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार सायं चार बजे बैजनाथ से पठानकोट जाने वाली रेलगाड़ी जब नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मस्सल संपर्क मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंची तो इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। व्यक्ति ने गंभीर जख्मों के कारण कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है। दुर्घटना में उसकी एक टांग कट कर जिस्म से अलग हो गई थी। दुर्घटना के समय ट्रेन चालक ने ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया। इससे लगभग एक घंटे तक नगरोटा मस्सल रोड पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। बाद में ट्रेन को फाटक से हटाकर पीछे किया गया और वाहनों की यातायात व्यवस्था बहाल की गई। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। कांगड़ा में स्थित रेलवे पुलिस थाना से मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें