फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से अधिक फाइल न रोकने के दिए मंत्री ने आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन से अधिक फाइल अपने पास न रोकें अधिकारी
विज्ञापन

आईपीएच मंत्री ने दिए आदेश, मोबाइल फोन भी बंद न करें
बरसात तक आईपीएच विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
धर्मशाला में संभावित सूखे से बचने को लेकर हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आईपीएच मंत्री ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को किसी भी काम को लंबित न रखने के आदेश दिए हैं। इसके तहत वास्तुकला शाखा में चार दिन से अधिक फाइल न रुकने देने के निर्देश मंत्री ने दिए हैं। रविवार को गर्मियों में सूखे और पेयजल की समस्या से निपटने के लिए प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में मंत्री ने बरसात तक आईपीएच अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने और मोबाइल फोन बंद न रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में अविलंब पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पेयजल योजना के स्रोत में जलस्तर कम होने और संभावना के संबंध में भूगर्भ जल वैज्ञानियों की चिह्नित जगहों पर हैंडपंप लगाने, पानी निकलने की सफलता दर की पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करने, अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन से आईपीएच विभाग की योजनाओं को हो रहे नुकसान की शिकायत जिला प्रशासन को लिखित में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कार्यालयों में बेकार और मरम्मत योग्य सामान की सूची तैयार कर उसे कार्यालय में प्रदर्शित करने को भी कहा। मंत्री ने कहा कि पानी की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश में 3267 करोड़ रुपये की परियोजना लागू की जाएगी। ब्रिक्स की वित्त पोषित इस योजना के तहत आगामी पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में काम होगा। जल संरक्षण के लिए 4751.24 करोड़ की परियोजना वित्त पोषण के लिए भारत सरकार को प्रेषित की गई है। साल 2000 से पूर्व निर्मित जल परियोजनाओं की मरम्मत के लिए 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में विधायक नूरपुर राकेश पठानिया, इंदौरा की विधायक रीता धीमान, ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी, जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान, देहरा के विधायक होशियार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, उपाध्यक्ष गगन ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, महासचिव चंद्र भूषण, एडीसी केके सरोच, मुख्य अभियंता आईपीएच सौरभ कुमार, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, अधिशासी अभियंता एवं एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें