फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जांच, फिर शुरू होगा धर्मशाला बस अड्डे का निर्माण: कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मशाला। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले इसकी टेंडर प्रक्रिया की पूरी जांच की जाएगी। उसके बाद अगर नियमों के मुताबिक टेंडर दिया गया होगा तो काम शुरू किया जाएगा। वरना टेंडर रद्द किया जा सकता है। यह बात उन्होंने धर्मशाला बस अड्डे में इलेक्ट्रिक वैन सेवा को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों के प्रश्न के उतर में कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को बोलबाला था। इसलिए उस समय आवंटित कामों की जांच करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों एवं पर्यटकों को सुविधाजनक, सुरक्षित, आराम देय एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार यात्रियों को शानदार यात्रा अनुभव प्रदान करने और बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली से बस अड्डा धर्मशाला के संपर्क मार्ग की मरम्मत को शीघ्र पूरा करने के संबंधित विभाग को निर्देेश दिए। इसके बाद उन्होंने खनियारा, दाड़नू, पटोला के लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद तेजिंद्र कौर, रमेश अटवाल, एसडीएम धर्मेश रमोत्रा, विजय चौधरी, दीपक गर्ग, आरएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें