फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में मोदी जनसभा की लाइव रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे मोदी का इंतजार करती रही भीड़
विज्ञापन

हरीश चंद्र
चंबी (कांगड़ा)। समय : 11:45 बजे....शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में लगी सभी कुर्सियां भर गईं। लोग अभी भी मैदान का रुख कर रहे हैं। 12:15 बजे पंडाल के बाहर बची जगह भी लोगों से भर गई है। चारों तरफ नेशनल हाईवे पर लोग भारी संख्या में मोदी को देखने खड़े हैं। छत्तों और पेड़ों पर लोग चढ़ गए हैं।
यह नजारा चंबी मैदान में मोदी रैली का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा स्थल पर पार्टी के प्रचारित समय 11:30 बजे के बजाय करीब ढाई घंटे देरी से 2:00 बजे पहुंचे।
विज्ञापन

इससे पहले 12:10 मिनट पर रैली के प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने मंच संभाला। प्रदेश चुनाव प्रभारी थावरचंद गहलोत, उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मंच पर आए। 12:17 बजे सांसद शांता कुमार मंच पर पहुंचे। चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार विक्रम जरयाल, नगरोटा बगवां के उम्मीदवार अरुण मेहरा, कांगड़ा के उम्मीदवार संजय चौधरी, शाहपुर की उम्मीदवार सरवीण चौधरी और धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने रैली को संबोधित करने लगे। 1:55 बजे पीएम का काफिले चंबी मैदान के सामने वाले मोड़ से आया तो मोदी-मोदी के नारे लगे। शांता कुमार और थावर चंद गहलोत ने मोदी को शॉल-टोपी पहनाकर स्वागत किया। लगभग 45 मिनट तक मोदी का भाषण चला।
---
पानी के लिए तरस गए लोग
रैली स्थल में पीने के पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 2 बजे पानी की गाड़ी बाहर आई थी लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से एसपीजी के अधिकारियों ने पानी की गाड़ी को अंदर आने नहीं दिया। इसके कारण लोगों को बिना पानी पीए पंडाल में रहना पड़ा।
विज्ञापन

---
पंडाल के पीछे जमीन पर बैठे लोग
रैली स्थल भरने के बाद लोग पंडाल के बाहर जमीन पर ही बैठ गए। लगभग दो घंटे तक लोग जमीन पर बैठे रहे।
---
रैली प्रभारी की जुबान फिसली
रैली प्रभारी राजीव भारद्वाज की परिचय करवाते समय जुबान फिसल गई। उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम चौधरी को उत्तम धीमान के नाम से संबोधन कर दिया। दूसरी बार उन्होंने सही नाम का उच्चारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें