फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में राहुल गांधी की रैली कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के गांधी मैदान में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी प्रत्याशी जीएस बाली के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। ब्लॉक प्रधान चौधरी मान सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय वर्मा और जिला कांग्रेस महासचिव मनोज मेहता ने बताया कि जनसभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील शिंदे और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भी भाग लेने की संभावना है। कॉलेज मैदान में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उन्हें रैली के रूप में सभा स्थल तक लाया जाएगा। उधर, जीएस बाली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नगरोटा बगवां में ऐतिहासिक चुनावी रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें