फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर फोटो अपलोड कर जीतो 5000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा ने कहा कि जिला में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ‘वोट करेगा कांगड़ा’ शीर्षक से ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति वोटर जागरूकता से संबंधित अपने छायाचित्र अपलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को पांच हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को तीन हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को एक हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में एक से अधिक एंट्री भेजी जा सकती है, कोई भी व्यक्ति सात नवंबर तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ट्वीट्र, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रविष्ठियां किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से संबंधित नहीं होनी चाहिए और न ही किसी जाति, धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हों। सोशल साइट्स पर अधिक से अधिक लाइक प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों में से विजेता का चयन किया जाएगा। कम से कम 30 लाइक्स प्राप्त करने वाले ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक हैंडल पर अपनी प्रविष्टियां अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें