फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में 16 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 21 Apr 2025 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार में दर्शनों के लिए धूप में खड़े श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने मां की पावन पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश से उमड़ा। दोपहर में मंदिर मार्ग पर लुधियाना धर्मशाला तक कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, भक्तों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन किए।
पंजाब से आए श्रद्धालुओं में तेंजिद्र सिंह, गुरविंद्र गोराया, साहिल दत्ता, गुंजन बमोत्रा, ज्योति जस्सल ने कहा कि उन्हें जब भी अवसर मिलता, वे मां के मंदिर दर्शन करने जरूर आते हैं। रविवार को मौसम सुहावना था, लेकिन कतारों में छाया की व्यवस्था न होने के कारण दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

उन्होंने शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने की मांग की। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यदि कहीं कोई कमी रह गई है, तो उसे जल्द दूर किया जाएगा।

मां चिंतपूर्णी दरबार में दर्शनों के लिए धूप में खड़े श्रद्धालु। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें