संत्सग सुनने गए व्यक्ति की पंजाब में मौत
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के एक व्यक्ति की पंजाब में संदिग्ध मौत हो गई। सत्संग सुनने गए व्यक्ति का शव ब्यास रेलवे स्टेशन के समीप एक पार्क में संदिग्ध अवस्था में मिला है। पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान करनैल सिंह (35) सुपुत्र मिलखी राम निवासी मंझग्राम द्रम्मण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार करनैल सिंह शनिवार को घर से सत्संग सुनने और सेवा करने ब्यास गया था। इसका शव संदिग्ध अवस्था में ब्यास रेलवे स्टेशन के पास एक पार्क में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। मंझग्राम के देव राज मन्हास ने बताया कि परिजन ब्यास के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।
परगौड़ के युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
शाहपुर (कांगड़ा) पुलिस थाना शाहपुर के परगौड़ निवासी विपिन कुमार (25) सुपुत्र गगन कुमार को देर रात छाती में दर्द उठी। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर लाया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी राकेश चंद ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।