कॉलेज प्राचार्य को एक्सीलेंस अवार्ड
देहरागोपीपुर/डाडासीबा (कांगड़ा)। इंडियन सोलिडेरिटी काउंसिल नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समस्त भारत से विभिन्न विभागों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सीए, पशुपालन, कृषि तथा सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश से शिक्षा विभाग में रसायन विभाग की प्रवक्ता तथा वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की प्राचार्या डॉ. बीना गौतम को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट की ओर से राष्ट्रीय महिला रत्न अवॉर्ड से भी पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर डिग्री कॉलेज डाडासीबा के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्राचार्या का कॉलेज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने डिग्री कॉलेज डाडासीबा की प्राचार्या डॉ. बीना गौतम को नई दिल्ली में पुरस्कृत किए जाने पर बधाई दी है।