फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजनाथ पपरोला नपं की रुची अध्यक्ष, आशा बनी उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पंचायत में शामिल बैजनाथ पपरोला नपं का ताज वार्ड नंबर-तीन की पार्षद रुचि कपूर के सिर पर सजा है।
विज्ञापन

कुल ग्यारह पार्षदों की संख्या वाली नपं में महिला ओपन के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए रुचि कपूर का मुकाबला कांता से हुआ। इसमें रुचि कपूर को 6 और कांता को पांच मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए आशा और अनीता सूद के मध्य हुए मुकाबले में आशा को 6, जबकि अनीता को चार और एक पार्षद ने नोटा का प्रयोग किया। जीत दर्ज करने के बाद रुचि कपूर और आशा ने कहा कि वह किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखती हैं। न ही उन्हें किसी पार्टी का समर्थन प्राप्त था। रुचि कपूर ने कहा कि विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी और सभी पार्षदों के सहयोग से रुके पड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
उधर, चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि रुचि कपूर ने कांता को एक मत से हराकर अध्यक्ष और आशा ने अनीता सूद को दो मतों से हराकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का तख्ता पलट
साढ़े तीन साल पहले गठित बैजनाथ पपरोला नपं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के खिलाफ 11 जुलाई 2017 को जिलाधीश को आधा दर्जन पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। उस समय तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी ने चुनाव की तिथि तय कर दी थी। लेकिन, नपं के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एक पार्षद के चुनाव पर आपत्ति दर्ज करके कोर्ट में मामले को ले गए। ऐसे में कोर्ट ने आगामी फैसले तक चुनाव पर रोक लगा दी। बाद में 11 अप्रैल 2018 को सात पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया और 24 अप्रेल 2018 को उच्च न्यायलय में मामले की सुनवाई शुरु हुई थी। 19 जुलाई 2018 को न्यायलय ने चुनाव करवाने के निर्देश दिए और उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरु हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें