फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित आयोग ने ली स्मार्ट सिटी, रोपवे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। 15वें वित्त आयोग की टीम एक दिवसीय दौरे पर वीरवार को कांगड़ा पहुंची। आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने स्मार्ट सिटी के प्लान को लेकर अपने सुझाव दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का विचार करते हुए और कार्यान्वयन के समय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखने को कहा। इसके अलावा बैठक में धर्मशाला-मैकलोडगंज रोप-वे परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह के नेतृत्व में आई इस टीम में आयोग के सदस्य शक्तिकांता दास, डॉ अनूप सिंह, डॉ. अशोक लाहिरी एवं डॉ. रमेश चंद, सचिव अरविंद मेहता, संयुक्त सचिव मुखमीत सिंह भाटिया, रवि कोटा तथा आर्थिक सलाहकार एंटनी साइरिक शामिल रहेे।
ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने के उपरांत आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला का भी दौरा किया। इस दौरान आयोग के सदस्यों को कांगड़ा की लोक संस्कृति से रूबरू करवाया गया तथा उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों का आनंद उठाया। इसके उपरांत आयोग की टीम ने धर्मशाला होटल द पैवेलियन पहुंचे जहां अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन के सीईओ संदीप कदम ने आयोग को धर्मशाला स्मार्ट सिटी मिशन के बारे में अवगत करवाने के लिए प्रेजेंटेशन दीे। उन्होंने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर विस्तार से बताया।
विज्ञापन

आयोग को धर्मशाला की पर्यटन गतिविधियों एवं संभावनाओं, सामाजिक-आर्थिक स्थिति व परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने निफ्ट के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उनकी सराहना की। इस अवसर पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, ग्रामीण विभाग के निदेशक राकेश कंवर, विशेष सचिव वित्त डीडी शर्मा, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल एवं सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें