फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा उपमंडल में फटा बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर/जसूर (कांगड़ा)। देहरा और नूरपुर में सोमवार रात हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी। पशुशाला का हिस्सा बह गया, घरों में पानी और मलबा घुस गया। इसके अलावा फसलें तबाह हो गईं.
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई। इससे ढलियारा-डाडासीबा सड़क करीब छह घंटे बंद रही। बारिश के कारण करीब 200 मीटर सड़क मार्ग गहरी खाई में बदल गया। वहीं उपमंडल की घियोरी, बढल ठोर, बरवाडा, चनोर और इसके साथ लगती पंचायतों में काफी नुकसान हुआ। पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके प्रभावित इलाकों में जेसीबी भिजवाई, ताकि रास्तों और सड़कों को बहाल किया जा सके। स्थानीय देवेंद्र सिंह, रमेश चंद, विक्रमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय कुमार आदि ने बताया कि बरवाडा और फलवाड़ा के जंगल में मंदिर के करीब रात करीब 12 बजे के बाद यकायक पानी जंगल की तरफ से बरवाड़ा पंचायत के कुछ घरों में घुस गया। इससे देशराज पुत्र प्रकाश चंद निवासी बरवाड़ा की पशुशाला का एक हिस्सा बहाव से ढह गया। सड़क के दूसरी तरफ के घरों में भी मलबा घुस गया।
ढलियारा-डाडासीबा मुख्य मार्ग तकरीबन छह घंटे बाधित रहा। यातायात को सुचारु करने के लिए मौके पर स्थानीय यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे। लेकिन मुश्किल से रास्ता दोपहर तक कुछ हद तक ही बन पाया। गांव घियोरी के वार्ड नंबर 5 में बाढ़ का पानी पशुशाला में घुस गया है। इस कारण वार्ड नंबर पांच की घियोरी में इंदरजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह पशुशाला को खतरा बना हुआ है। पंचायत उपप्रधान मुकेश और परागपुर पंचायत समिति अध्यक्ष शोभा रानी ने कहा कि घियोरी गांव के वार्ड नंबर पांच के करीब तीन दर्जन घरों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें