फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंटल से गिर कर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। देहरा उपमंडल के अंतर्गत बड्डल पंचायत के ठोर गांव में एक व्यक्ति की लेंटर से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात लगभग 12 बजे रामस्वरूप अपने मकान से पानी रोकने के लिए लेंटर पर पहुंचा, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। इसके बाद गंभीर हालत में परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल देहरा ले आए, जहां अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु गई। वहीं भारी बरसात के कारण ही ठोर गांव के ही देसराज पुत्र प्यार सिंह की पक्की गोशाला पानी के बहाव से बह गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक होशियार सिंह ने प्रशासन को नुकसान का आंकलन कर पीड़ित को फौरी सहायता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें