फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने को चोर रास्ते होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अब खनन माफिया पर शिकंजा कसने वाला है। अवैध खनन को अंजाम देने वाले चोर रास्तों को खनन विभाग बंद करेगा। इसके लिए महकमे ने मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके चलते जिला की खड्डों में अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए रास्तों को विभाग चिन्हित कर रहा है। विभाग अब तक जयसिंहपुर और देहरा में चोर रास्तों को चिन्हित कर इन रास्तों को बंद कर चुका है। वहीं जिले के अन्य स्थानों पर भी विभाग की यह मुहिम जारी है। महकमे की मानें तो कांगड़ा में अवैध खनन को रोकने के लिए खड्डों-नालों में अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को रोकना जरूरी है। अवैध खनन को अंजाम देने के लिए बनाए गए रास्ते ही जब बंद हो जाएंगे, तो खनन पर खुद व खुद लगाम लगेगी।

जेसीबी से बंद किए जा रहे रास्ते
विभाग के अनुसार इन चोर रास्तों को जेसीबी से बंद किया जा रहा है। इस दौरान जहां इन रास्तों पर मलबा फेंका जा रहा है, वहीं पैरापिट बनाकर भी इन चोर रास्तों को बाधित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट्स
अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला भर में चल रहे चोर रास्तों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा इन रास्तों को जेसीबी और पैरापिट लगाकर विभाग इन रास्तों को बंद कर रहा है। - हरविंद्र कुमार, खनन अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें