अमर उजाला ब्यूरो
जिले को नई प्रदेश सरकार में चार मंत्री मिलने पर धर्मशाला, शाहपुर, जसवां परागपुर और सुलह सहित जिले भर में खुशी का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोल की थाप पर नाच गाकर और लडडू बांट कर खुशी का इजहार किया।
धर्मशाला/शाहपुर/रैत/ लंज/देहरा गोपीपुर/ रक्कड़/ सुलह (कांगड़ा)।
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरवीण चौधरी के मंत्रिमंडल में शामिल होते ही शाहपुर में खुशी की लहर में लोगों ने पटाखे फोड़े। साथ ही मिठाइयां भी बांटी। पार्टी कार्यकर्ता कविता देवी, सुरिंद्र कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, सरन दास, राजिंद्र कुमार, ज्ञान चंद और रंजीत सिंह ने कहा कि शाहपुर आगमन पर सरवीण का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सरवीण चौधरी का जन्म 1966 में हुआ। उनकी शादी आरएसएस के वरिष्ठ नेता शाहपुर निवासी रत्न चौधरी के बड़े पुत्र पवन चौधरी से हुई। सरवीण ने 1993 में भाजपा की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव में उनकी हार हुई। वहीं, 1998 में पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया को हराकर विधानसभा पहुंचीं। उस समय धूमल सरकार में उन्हें संसदीय सचिव बनाया गया। इसके बाद 2003 में भी सरवीण चौधरी चुनाव हारीं। वहीं 2007 में एक बार फिर सरवीण चुनाव जीतकर विस पहुंची। इस बार धूमल सरकार में उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया। सरवीण 2012 और 2017 में भी चुनाव जितने में कामयाब रहीं। शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक सरवीण चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खुशी में कस्बा घरोह, चड़ी, बनोई, राजोल, लदबाड़ा, दुरगेला और रैत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटे। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता अश्विनी चौधरी, नवीन ठाकुर, योगराज चड्ढा, अंजू ठाकुर, दीपक सोनी, मदन शर्मा, प्रदीप चौधरी, कविता चौधरी, इंद्रजीत, तिलक राज शर्मा, विजय पाल, अच्छर सिंह, रवि चौधरी, जीवन कुमार, अर्चना कप्तान सिंह, इंदू बाला, रविदत्त, राकेश चौहान, गुरमीत, त्रिलोक, रजनी ठाकुर, कांशी राम, रमन सागर, रूपेश शर्मा, उद्यम, जोगिंद्र कटोच, जयसंघ, सुलभ शर्मा, केवल, शिवा, दिनेश और निर्दोष आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंज और डडोली में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों में पंचायत प्रधान रमेश चंद, डडोली पंचायत के उपप्रधान रविंद्र सिंह, राज कुमार, कमल देव मेहरा, सुरेंद्र सिंह पांजला, पंचायत प्रधान मनेई कृपाल सिंह संधू, लपियाणा पंचायत प्रधान सकीना शर्मा, परगोड़ पंचायत प्रधान मनोहर लाल, ठेहड पंचायत प्रधान ललिता देवी, हारचक्कियां पंचायत प्रधान आशा रानी, भरूपलाहड़ पंचायत प्रधान नरेश कुमार, लियो क्लब हारचक्कियां के प्रधान केवल कृष्ण धीमान आदि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, जय राम ठाकुर और शांता कुमार का सरवीण चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार में जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर को कैबिनेट मंत्री का पद मिलने पर उपमंडल मुख्यालय देहरागोपीपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। देहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ और लड्डू बांट कर खुशी मनाई। देहरा जिला भाजपा प्रवक्ता सपन सूद ने कहा कि प्रदेश की नई भाजपा सरकार के कार्यकाल में चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का आभार प्रकट किया। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके मंत्री पद की शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। उन्होंने खुशी का इजहार स्थानीय बाजार में लड्डू बांट कर किया। इस मौके पर जसवां-परागपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष विनोद शर्मा, रक्कड़ पंचायत प्रधान रतन सिंह राठौर, पूर्व प्रधान रक्कड़ एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व प्रधान रक्कड़ प्रेम चंद शर्मा, पूर्व उपप्रधान अश्वनी कुमार, पूर्व बीडीसी परागपुर के अध्यक्ष कमलेश कुमार, पूर्व प्रधान चौली एवं जिला पंचायतीराज प्रकोष्ठ देहरा के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार, पंचायत प्रधान चपलाह जयकरण दास, सरड़ डोगरी पंचायत के रूप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट किया।