डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। इंदौरा पुलिस ने मंड के गांव गगवाल में चार लाख 58 हजार मिलीलीटर लाहन बरामद की है। इंदौरा थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुभाष राणा ने पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर गांव गगवाल में खेत के बीचोंबीच बनी झोपड़ी से करीब आठ बोरे बरामद किए।
इसमें करीब 229 प्लास्टिक लिफाफे के पाउच में लाहन भरी हुई थी। इसकी मात्रा करीब चार लाख 58 हजार मिलीलीटर लाहन है। पुलिस ने शराब से भरे हुए बोरों को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। न ही पता चल पाया है कि खेत में शराब के बोरे किसने पहुंचाए। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की खेत में बनी झोपड़ी में शराब से भरे बोरे रखे हुए हैं। इस पर पुलिस ने देर सायं दबिश देकर शराब की खेप को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।