फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में बीमा कर्मियों ने की नारेबाजी, एक घंटे तक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन और तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन ने मिल कर कांगड़ा में कार्यरत बीमा कर्मियों ने अपने कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में एक घंटा प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उतर क्षेत्र बीमा कर्मचारी संगठन के शाखा सचिव प्रीतम चंद और प्रथम श्रेणी अधिकारी संगठन के सचिव श्रीनिवास ध्वाला ने अपने संबोधन में कहा कि बीमा कर्मचारियों का प्रथम मांग वेतन पुनरीक्षण मांग पत्र अगस्त 2017 से लंबित पड़ा है। इस मामले को लेकर बीमा प्रबंधन व केंद्र सरकार की ओर से कोई वार्ता नहीं की गई। बीमा कर्मचारियों ने इसके अलावा पेंशन विकल्प की भी मांग की है । इसके साथ ही तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में नई भर्ती करना और साल 2012 के वेतन पुनरीक्षण मांग पत्र में बीमा प्रबंधन की ओर से पांच दिवसीय कार्य समय लागू करने की सहमति दी गई थी। इसे भी आज तक लागू नहीं किया गया। इन्हीं मांगों को लेकर बीमा कर्मचारियों ने एक घंटे की हड़ताल कर बीमा प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया है। उन्होंने साफ कह दिया कि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो संघर्ष और उग्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें