फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से आजादी ही शहीदों को असली श्रद्धांजलि : कूका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर-7 में स्थित सुभाष पार्क में नप ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक अरुण कुमार कूका ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि अथाह प्रयासों से मिली आजादी को हम तभी सार्थक कर सकते हैं, यदि देश का युवा वर्ग सही दिशा की ओर अग्रसर हो।
विज्ञापन

नेताजी जैसे महानुभावों के त्याग के प्रति हमारी श्रद्धांजलि तभी सच्ची साबित होगी, यदि हम भ्रष्टाचार और देश के भविष्य युवा वर्ग को नशे जैसी सामाजिक कुरीति से आजाद कराने को गंभीर प्रयास करें ताकि वह स्वस्थ मन और शरीर से देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। विधायक ने नगरोटा बगवां हलके को नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त कर युवा वर्ग को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया और पूर्व पार्षद डॉ. रामस्वरूप चांद ने भी नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष बलराम पुरी, पूर्व अध्यक्ष हिमाद्रि सोनी, ईओ चमन लाल कपूर, पार्षद कांता मेहरा, सपना कटोच, सुमेश कुमार, कृष्ण कानूनगो, घनश्याम वर्मा, मुलखराज शर्मा, विधि चंद कौशल, ओम प्रकाश राणा और केवल कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें