फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत का धर्मशाला में भी होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में पद्मावत फिल्म रिलीज होने का हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण सभा विरोध करेगी। सभा फिल्म के रिलीज होने पर व्यवधान उत्पन्न करेगी। हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण सभा ने फिल्म के विरोध में मंगलवार को एडीसी केके सरोच के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

राजपूत कल्याण ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन कुलदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एडीसी से मिले सदस्यों ने धर्मशाला में फिल्म की रिलीजिंग का विरोध किया है। चेयरमैन कुलदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि महारानी पद्मावती पर आधारित निदेशक संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम बदलकर इसमें पांच कट लगाकर सेंसर बोर्ड ने रिलीज करने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन फिल्म से राजपूत समाज की आहत हुई मानसिकता को इससे सांत्वना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार की फिल्म के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के फैसले का स्वागत करती है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में फिल्म का सामूहिक रूप से विरोध करेगी। इस मौके पर राजपूत कल्याण सभा के महासचिव सीडी राणा, डॉ. कुशल कटोच, कर्नल एससी परमार, कुलदीप ठाकुर, एमआर राजपूत, डॉ. केसी कंवर, एससी कटोच और बलदेव राणा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें