फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चामुंडा में नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चामुंडा (कांगड़ा)।
शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां चामुंडा के दरबार में हाजिरी भरी। पहले दिन का सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री चामुंडा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका। मंदिर पहुंचने पर जिलाधीश संदीप कुमार और एसडीएम श्रवण मांटा ने उनका स्वागत किया।
मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने पूजा-पाठ करवाया। मुख्यमंत्री ने नंदिकेश्वर धाम में भी पूजा-अर्चना की। आईडीबीआई के तहत करवाए जा रहे झील के सुंदरीकरण के बारे में मनीषा नंदा ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इसके अलावा जिलाधीश संदीप ने भी मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चामुंडा के साथ लगती पद्दर पंचायत की प्रधान मधु बाला, उपप्रधान राकेश चौधरी और गांव वासियों ने मुख्यमंत्री से मास्टर प्लान के तहत करवाए जा रहे कार्यों में गति लाने की मांग उठाई। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। बड़ोई में 50 लाख से बनाए सुलभ शौचालय की हालत भी बद से बदतर है। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा, विधायक रवि धीमान, उमेश दत्त, राहुल शर्मा, मनु सूद, विनय शर्मा, हिमांशु मिश्रा के अलावा मनीषा नंदा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें