अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ मिला। महासंघ ने मंत्री को अपना मांग पत्र सौंपा। संघ की मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने का शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया।
संघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी ने बताया कि संघ ने मंत्री के समक्ष अपना 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें शिक्षा विभाग में स्तरोन्नत स्कूलों में 520 स्वीकृत पदों को अधीक्षक ग्रेड-2 के पदों में परिवर्तित करने या इनमें अधीक्षक ग्रेड-2 के पद स्वीकृत करने, बीपीईओ कार्यालय में अधीक्षक ग्रेड-। के स्वीकृत 117 पदों को बहाल करने, अविलंब अधीक्षक ग्रेड-2 से अधीक्षक ग्रेड-1 पदोन्नत करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। इसके अलावा कॉलेजों, डाइट और निरीक्षण कैडर में अधीक्षक ग्रेड-1 का पद सृजित करने, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों में स्वीकृत स्थापना अधिकारी के रिक्त पदों को भरने, उपनिदेशक उच्च शिक्षा के कार्यालयों में भी स्थापना अधिकारी के पद सृजित करने, पुरानी पेंशन बहाली, न्यायालय से अंतिम निर्णय आने तक वरिष्ठ सहायकों से अधीक्षक ग्रेड-2 की पदोन्नतियां प्लेसमेंट के आधार पर अविलंब करने, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने, अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ नियुक्ति की तिथि से देने और दो साल का वेतनमान का राइडर समाप्त करने की भी मांग उठाई। वहीं, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को अविलंब भरने, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा के कार्यालय एवं समस्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालयों में सफाई कर्मचारी का पद स्वीकृत करने, प्रयोगशाला सहायकों को 1/10/2012 से संशोधित ग्रेड पे और इन्हें लिपिक वर्ग का वेतनमान देने सहित अंशकालीन जलवाहकों को आठ साल के सेवाकाल के उपरांत नियमित सेवादार बनाने अथवा पांच साल सेवाकाल के बाद दैनिक वेतनभोगी सहित तीन साल सेवाकाल के बाद दैनिक वेतनभोगी से नियमित सेवादार बनाने, जबकि पिछली नीति अनुसार वर्तमान सेवादारों की सेवानिवृत्ति की आयु भी 58 से 60 वर्ष करने की भी मांग उठाई गई। इस मौके पर अधीक्षक ग्रेड-1 रवि शंकर उपाध्याय, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के राज्य कार्यकारिणी के संगठन सचिव स्वरूप राणा, जिला कार्यकारिणी के सदस्य अनिल राणा, डॉ. नरेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, स्वरूप चंद, अनूप कुमार, अनिल कौंडल, रविंद्र कुमार, करनैल सिंह, पंकज कुमार, विजय कुमार, संतोष कुमार, खंड कांगड़ा के प्रधान जगजीवन, रैत के प्रधान प्रवीण कुमार, नगरोटा बगवां के महासचिव शिव प्रसाद शर्मा, अंजू शर्मा, गौरव कुमार, खंड धर्मशाला के प्रधान जितेंद्र पठानिया, महासचिव स्वतंत्र कुमार, दिनेश कुमार, रणवीर कुमार और राजेश कुमार मौजूद रहे।