फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के निष्कासन को लेकर दूसरे दिन कक्षाओं का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी में कॉलेज प्राचार्य के निष्कासन को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। विद्यार्थियों ने अपनी मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार किया। साथ ही कॉलेज कैंपस में पोस्टर चस्पां कर रोष प्रदर्शित किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान, एसएचओ नूरपुर संदीप शर्मा, रैहन चौकी एसएसआई दलजीत सिंह भी अपनी टीम के साथ देहरी कॉलेज में पहुंचे।
एबीवीपी के जिला महाविद्यालय छात्र प्रमुख रूबल शर्मा, एसएफआई कैंपस प्रधान मनमोहन सिंह और एबीबीपी कैंपस प्रधान रोहित राणा के संयुक्त नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संगठनों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीटीए फंड में गड़बड़ घोटाला हुआ है। विद्यार्थियों के पहचान पत्र पर बिना रसीद के 100 रुपये वसूलना। वहीं, प्राचार्य और उसकी बेटी अराध्या मिश्रा के ड्यूटी समाप्ति के बाद कॉलेज लैब सहायक मोहन लाल के साथ मारपीट पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। प्राचार्य का विद्यार्थियों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार और सुरक्षा कर्मचारी जगदेव को बिना कारण नौकरी से निकालना। कॉलेज में खरीदे गए अधिकतर सामान में पूर्ण जानकारी न देना जैसे कई गंभीर आरोप जड़े। वहीं, ताइक्वांडो की खिलाड़ी निशा कुमारी का कहना है कि उसे अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में पात्र होने के बाद भी भाग लेने के लिए नहीं भेजा गया, जबकि कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली अरुणा मनकोटिया का कहना है कि उसके पदक को प्राचार्य ने जबरदस्ती उससे छीन लिया। छात्र संगठनों का कहना है कि प्राचार्य के खिलाफ सभी आरोपों की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए। वहीं, प्राचार्य को कॉलेज से जल्द निष्कासित किया जाए। इस मौके विशाल चौधरी, हिम्मी, रूपांश, भानू, सपना, अर्चित चौधरी, शीतल शर्मा, तरुण पठानिया, प्रजापति विश्वजीत, अतुल शर्मा, गौरव, पूजा, जोर्डन, विशाल, अरुण, सोनम, नैना, राधा, साक्षी, मितेश, सक्षम, सुप्रिया, मोहित, रोहित, शुभम, सोनाली, विशाखा, शिखा और आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल्द होगा समस्या का समाधान : मेघनाथ
डीएसपी मेघनाथ चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों को सुना गया है। जल्द ही उचित हल निकालकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

सभी आरोप झूठे : मिश्रा
राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं, जबकि लैब सहायक मोहन लाल से उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें