फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी की राष्ट्रीय स्पर्धा खेलेगी प्रतीक्षा व शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। कॉमेंट मेंसा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरी की छात्रा प्रतीक्षा बलौरिया और शिक्षा बलौरिया का राष्ट्रीय स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जो महाराष्ट्र के शोलापुर में 23 से 27 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रतीक्षा बलौरिया ने जिला स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल की। स्कूल प्रबंधक वासू सोनी और प्रधानाचार्य रविंद्र पठानिया ने दोनों तलवारबाजों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें