फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विद्यार्थियों सहित जिला में 140 संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले कम होना शुरू हो गए हैं। वहीं, अधिक लोगों की रिकवरी होने से एक्टिव केस भी काफी कम हो गए हैं। शुक्रवार को भी जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों के छह विद्यार्थियों और दो शिक्षकों सहित कोरोना संक्रमण के कुल 140 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 184 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक 41 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मौत हो गई। मृतक महिला धर्मशाला के तोतारानी गांव की रहने वाली है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना के मामले कम होते ही एक्टिव केस भी 978 पहुंच गए हैं। जिला कांगड़ा में अब तक 1231 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 62256 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 60041 संक्रमितों ने वायरस को मात दे दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराना में चार विद्यार्थियों और दो शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ के दो विद्यार्थी, टांडा अस्पताल के दो डाक्टर, हरिपुर के चार लोग, छरांबू गांव के चार लोग, डंढोल गांव के तीन लोग, गोपालपुर के दो लोग, जोनल अस्पताल धर्मशाला का एक और सीएसआईआर पालमपुर की युवती व जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने और खुद को आईसोलेट रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें