फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए 14 विद्यार्थी चयनित

Tue, 27 May 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
राज्य स्तर के लिए चयनित छात्राें के साथ सामूहिक चित्र में मटाैर स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य। स
विज्ञापन
कांगड़ा। जिला स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर में हुआ। इस दौरान 14 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए चयन हुआ। सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अतुल कटोच की अध्यक्षता में हुई इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 23 शिक्षा खंडों के लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें 56 लड़कियां और 58 लड़कों ने अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मनीषा कटोच में निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों से विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं करवाई गईं, जिसमें हंस आसन, सूर्य नमस्कार, सरभांग आसन, बूस्ट आसान, मत्स्य आसन और अर्द्धमस्दर आसन आदि शामिल रहे। इस दौरान अंडर-17 छात्राओं के वर्ग में दीक्षा, पलक कटोच, वानिया और कनिका गोस्वामी का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। वहीं, लड़कों में अभिनव, विपुल मेहरा, समर ठाकुर और निखिल राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चुने हैं।
विज्ञापन

अंडर-14 छात्राओं के वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भौरा के पायल, कनिका और नाभ्या व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंचरुखी की नंदिता व्यास चुनीं। छात्र वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठकुर डाडासीबा के आरुष, नक्ष और संगम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली के सारस ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के एडीपीओ दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं, जिनका चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है, को प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस योग ओलंपियाड के निर्णायक मंडल में मनीषा कटोच, अजय कुमार, शांता देवी और रविंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें