फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-स्कूटी की टक्कर में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। योल पुलिस चौकी के तहत टंग बाजार में बाइक और अप्लाइड फॉर स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद ढाई बजे टंग बाजार में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूूूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सेना के अस्पताल योल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान टाशी छैरिंग (29) के रूप में हुई है। उसका पति तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का कुक है। वहीं, बाइक पर सवार लंबागांव के संजय लगवाल की पत्नी अंजना देवी को भी चोटें आई है। उसका टांडा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें