फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतल्ला में दो भालूओं के हमले से भेड़पालक बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धौलाधार रेंज में भालुओं के हमले से लोग खौफ में हैं। ताजा मामले में नगर निगम धर्मशाला के मैक्लोडगंज वार्ड से सटी भतल्ला पंचायत के जंगल में मंगलवार को दो भालुओं ने भेड़-बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर हमला किया। इसमें भोडू राम (65) गंभीर रूप से घायल हो गया। भेड़पालक के साथ उसका बेटा भी था। बेटे के शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने पर भालुओं ने बुजुर्ग को छोड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पहले घायल भेड़पालक को जंगल से पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद 108 के माध्यम से बुजुर्ग को जोनल अस्पताल धर्मशाला में लेकर गए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि भतल्ला का भोडू राम बेटे के साथ गांव के साथ भेड़-बकरियों को चराने के लिए गया था। इसी दौरान दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान वहां पर मौजूद उनके बेटे शशि ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनने के बाद ग्रामीण डंडे लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और भालू वहां से भाग गए। उधर, वन मंडल अधिकारी धर्मशाला प्रदीप भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है।

धौलाधार रेंज में वन विभाग का अलर्ट, बर्फबारी
के चलते निचले क्षेत्रों में उतरे जंगली जानवर
धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों में बर्फ गिरने के बाद जंगली जानवरों ने भी निचले क्षेत्रों का रुख कर लिया है। इसके चलते वन विभाग ने धौलाधार रेंज में आने वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने भेड़पालकों और पशुपालकों सहित सभी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। इस महीने भालुओं ने चार लोगों पर हमला कर दिया है। वहीं, धौलाधार रेंज के आने वाले कस्बों में भी जंगली जानवरों की दस्तक बढ़ गई है। बैजनाथ से लेकर चंबा जिला के अंतिम छोर तक के लोगों को वन विभाग ने जंगली जानवरों के हमले को लेकर सचेत रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, वन विभाग धर्मशाला के डीएफओ प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि बर्फबारी के कारण जानवर मैदानी क्षेत्रों का रुख करते हैं, जिसको लेकर लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने इतने हुए भालू के हमले में जख्मी
2 नवंबर : शाहपुर के बोह में रुलेहड़ की विक्रमा देवी पत्नी रुधो राम पर हमला।
5 नवंबर : बैजनाथ उपमंडल के मंढेड़ के जंगल में भेड़पालक रणजीत पर भालू ने हमला किया था।
8 नवंबर : खानियारा वार्ड में पेयजल टैंक के पास भालू ने संजू देवी पर किया। हमले में घायल महिला का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें