फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल को रेडियोलॉजिस्ट मिला, अब आएगी अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट मिला
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए मिली हरी झंडी
आरकेएस की बैठक में थुरल अस्पताल का 20 लाख 86 हजार का बजट पास
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। थुरल अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट मिल गया है। अब शीघ्र ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। शनिवार को थुरल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने के लिए हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

आरकेएस के अध्यक्ष एवं एसडीएम धीरा संजय स्वरूप की अध्यक्षता और स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में 20 लाख 86 हजार रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें थुरल अस्पताल में संस्थागत प्रसूति करवाने को लेकर कार्य किया जाएगा। इस कड़ी में जहां अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। वहीं अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्सरे की सुविधा प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सकों के साथ अस्पताल में छह पद नर्सों के भी भरे जाएंगे। बैठक में अस्पताल के नए भवन निर्माण को लेकर योजना बनाई गई। इससे कि चिकित्सकों और मरीजों को सुविधा मिल सके। बैठक में आगामी वर्ष के लिए 24 लाख 92 हजार 900 रुपये के बजट का प्रस्ताव रखा गया। बैठक का संचालन रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. एसके भाटिया ने किया। बैठक में रोगी कल्याण समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल की एनएसएस इकाई ने 15000 और विद्यार्थी परिषद थुरल इकाई ने 3100 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें