फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो पालमपुर होगी राष्ट्रपति की लैंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत पड़ी तो पालमपुर होगी राष्ट्रपति की लैंडिंग
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट के अलावा कृषि विवि के हैलीपैड को बनाया विकल्प
एक अन्य स्थान को भी पुलिस प्रशासन ने बनाया है विकल्प
विपिन चौधरी
धर्मशाला। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो राष्ट्रपति के काफिले को पालमपुर में भी उतारा जा सकता है। राष्ट्रपति के जहाज की लैंडिंग के लिए पुलिस प्रशासन गगल एयरपोर्ट के अलावा हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय को भी विकल्प के तौर पर रखा है। इसके लिए भी पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 29 अक्तूबर को राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे के दौरान गगल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो राष्ट्रपति के जहाज को हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रांगण में लैंड करवाया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भी तैयारी की है, ताकि आपातकाल में जहाज की लैंडिंग के दौरान कोई दिक्कत न आए। साथ ही वहां भी सुरक्षा-व्यस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। वहीं इस संदर्भ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल का कहना है कि राष्ट्रपति दौरे को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें