फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है स्वाइन फ्लू, लोगों को बताएगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है स्वाइन फ्लू, लोगों को जागरूक करेगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

धर्मशाला में स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग की संयुक्त कार्यशाला आयोजित
शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर करवाए जाएंगे जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा। इस संबंध में बुधवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला के सभागार में जिला के स्वास्थ्य अधिकारियों और आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सभी को सतर्क रहने की हिदायत दी।
कांगड़ा जिला में अभी तक सबसे ज्यादा 25 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं, जबकि लगभग 120 संभावित मरीजों के सैंपलों की जांच हुई है। कार्यशाला में स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग ने लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में जागरूक करने के लिए योजना बनाई है। विभागों के अधिकारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिक्षण संस्थानों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में कार्यक्रम कर लोगों को स्वाइन फ्लू के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिला में स्वाइन फ्लू से निपटने के सारे प्रबंध किए गए हैं। सभी अस्पतालों में टेमी फ्लू दवाई को कोटा पर्याप्त मात्रा में हैं। कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज टांडा के एमएस डॉ. सुरेंद्र भारद्वाज, धर्मशाला अस्पताल के एमएस डॉ. दिनेश महाजन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी सहित सभी स्वास्थ्य खंडों के बीएमओ, नागरिक अस्पतालों के एसएमओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पत्रक भी बांटे जाएंगे
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा ने स्वाइन फ्लू के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पत्रक बनाया है। जिसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव और क्या करें, क्या न करें के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। विभाग ने सभी बीएमओ में पत्रक बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें