फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 साल से रामलीला के किरदार निभा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
55 साल से रामलीला में किरदार निभा रहे 84 वर्ष के सोमराज
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। 84 वर्षीय सोमराज कटोच पिछले 55 साल से रामलीला मंचन के किरदार निभा रहे हैं। हालांकि 84 वर्षीय सोमराज कटोच की उम्र उनके समक्ष आड़े आ रही है।
विज्ञापन

रामलीला क्लब राजा का तालाब का गठन करीब 55 साल पहले हुआ था। यह एक संयोग ही है कि क्लब के गठन से लेकर आज तक एक कलाकार लगातार इतने वर्षों से लगभग सभी किरदारों को निभा रहे हैं। सोमराज कटोच ने हास्य किरदार के रोल में उन्होंने दर्शकों को अपने अंदाज में खूब हंसाया। श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान के रोल उन्होंने बखूबी निभाए हैं। सोमराज कटोच ने कहा कि भारतीय रामलीला क्लब का गठन वर्ष 1963 में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ किया था। क्षेत्र की रामलीला उपमंडल की सबसे पुरानी रामलीला है। क्लब के कई कलाकार अब इस दुनिया में नहीं हैं। 1963 से आज तक उन्होंने रामलीला मंचन कार्यक्रम से मुंह नहीं मोड़ा। सोमराज कटोच का बेटा अनिल कटोच राजू भी भरत और पितृ भक्त श्रवण की भूमिका को जीवंत कर रहा है। पौत्र दीपक कटोच भी क्लब में अपना योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें