फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में बही सड़क, लोगों ने बनाया पैदल रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्थान (कांगड़ा)। जब नेताओं और अधिकारियों ने नहीं सुनी तो लोगों ने मलबा हटाकर खुद ही पहाड़ी को काटकर रास्ता बना डाला। यह संभव हुआ चार गांवों की एकता से। निश्चित तौर पर उन्होंने उदाहरण पेश किया है कि दृढ़ निश्चय से असंभव कुछ भी नहीं। यहां बात हो रही है मुल्थान तहसील की खस्ताहाल लोहारड़ी से छेरना तक करीब दो किलोमीटर हिस्से की।
विज्ञापन

पिछले दिनों बारिश के कारण लोहारड़ी से छेरना तक सड़क का ढांक से मलबा गिरने के कारण नामोनिशान मिट गया था। लोगों ने सरकार और प्रशासन से सड़क दुरुस्त करने की गुहार लगाई थी। लेकिन, जब किसी अधिकारी और नेता ने उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने खुद ही रास्ता बनाने की ठानी।
ऐसे में मंगलवार को पोलिंग, भुजलिंग, स्वाड और छेरना के सैकड़ों लोगों और जन प्रतिनिधियों ने पहाड़ी को काटकर करीब 2 फुट पैदल रास्ता बनाया। प्रधान पोलिंग रूप लाल, प्रधान स्वाड लाल चंद, मेहर चंद, रोशन लाल, शेर सिंह, श्याम लाल, कृष्ण, रमेश, सिरिपत और महिंद्र सिंह ने बताया कि छरगांव में राशन की समस्या हो गई थी। चार गांवों के 600 लोगों ने कमेटी बनाकर पैदल चलने के लिए दो फुट पैदल रास्ता बनाया है। उन्होंने कहा 6 दिनों से बच्चे बरोट और लोहारड़ी स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। छर गांव के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शीघ्र सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें