फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 30 हजार ने किया पवित्र स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेश्वर महादेव में 30 हजार ने किया पवित्र स्नान
विज्ञापन

पंचतीर्थी में महिलाओं और पुरुषों के नहाने के लिए बनाए गए थे अलग-अलग स्थान
राज्य स्तरीय मेले में प्रशासन की अव्यवस्थाएं भी आईं नजर
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। कालेश्वर महादेव के तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैसाखी मेले के दूसरे दिन 30 हजार भक्तों पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल से श्रद्धालु यहां पहुंचे। वहीं, स्नान करने के बाद महादेव मंदिर में लंबी कतारों में खड़े होकर लोगों ने माथा टेका और पूजा अर्चना की। इस बार प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की उचित व्यवस्था की गई थी। बावजूद इसके कहीं-कहीं पर अव्यवस्था भी देखने को मिली। एक तो सुचारु बस सेवा के न होने से लोगों को सदवां से कालेश्वर तक निजी वाहनों में 20 रुपये देकर आना पड़ा। इसके अलावा महिंद्रा के ट्राले में भी सवारियां ढोई गईं और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा। वहीं, पार्किंग के नाम पर आने जाने वाले प्रति वाहन से पैसे वसूले गए। कुछ एक दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन ने इस बार दुकान लगाने के लिए उनसे एक फुट के 100 रुपये लिए और उन्हें 21 फुट स्थान के 2100 रुपये देने पड़े। वहीं इस बार मेले से झूले भी नदारद दिखे। पंचतीर्थी में महिलाओं और पुरुषों के नहाने के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए थे। राज्य स्तरीय बैशाखी मेले में इस बार पिछले वर्ष से ज्यादा श्रद्धालु उमड़े, लेकिन व्यवस्था जैसी होनी चाहिए वैसी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परागपुर की खबर का वर्सन
परागपुर की खबर का वर्सन
---------------------------------------
कालेश्वर में लगाई डुबकी का जोड़-----------------------------------
कालेश्वर वैशाखी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धनवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के नहाने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे। अगर इसमें कुछ कमी रही है तो वह इसकी जांच करेंगे। प्लॉट के रेट तय कर दुकान लगाने वालों को दिए गए हैं। प्रशासन ने बाकायदा इसकी रसीद दी है। वाहन मालिकों से पैसे लेकर उनको पार्किंग की बजाय सड़क के किनारे क्यों खड़ा करने को कहा गया, इसके बारे में कर्मचारियों से जवाबदेही ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें