फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदरोड़ी स्टील प्लांट के सुरक्षा कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल (कांगड़ा) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कंदरोड़ी प्लांट के सुरक्षा कर्मचारियों को सात महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, समस्या से परेशान कर्मचारियों ने तंग आकर निर्णय लिया है कि यदि 7 फरवरी तक उन्हें वेतन न मिला तो वे फैक्टरी के मुख्य गेट पर ताला जड़ देंगे और फैक्टरी के किसी भी अधिकारी अथवा स्टाफ सदस्य को अंदर काम पर नहीं जाने दिया जाएगा। शुक्रवार को कंपनी के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर सुरक्षा कर्मियों ने इस विषय पर गहन चर्चा की और रोष व्यक्त किया। सुरक्षा कर्मियों जसबीर सिंह, कमल सिंह, अक्षित शर्मा, राम स्वरूप, बलकार, जसबीर, राजकुमार, खेमराज महाजन, धर्मवीर और सुनील ने बताया कि अगस्त 2017 से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड स्थित कंदरोड़ी प्लांट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों से पहले हिमाचल दौरे के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर से अक्तूबर 2017 में अधिकारिक रूप से उद्घाटन किया था। बावजूद इसके किसी ने कंपनी के इन कर्मचारियों की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें