अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव(कांगड़ा)। रावमापा आलमपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर चीफ इंजीनियर ओम प्रकाश शर्मा और स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रत्न चंद ने किया। स्कूल की एनएसएस स्काउट एंड गाइड और स्पोर्ट्स की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट से मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीपी सुमित सिंह की अगुवाई में बच्चों ने भव्य लेजिम नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया।
पहाड़ी नाटी दोडू धोये चेएइये डूंगे नालुय, रंगीलो म्हारो डोलना में ईशा, पूजा, उज्ज्वल, शिवांगी, शिख, निखिल, इशांत, बनिता, राहुल, साजन आदि ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य डॉ. रतन चंद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। एनएसएस के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एनएसएस में अदिति शर्मा, अमरजीत, शिवांगी, राहुल, साजन, कबड्डी में साक्षी, शालू, शामली, वॉलीबाल में आकाश और बैडमिंटन में रोजी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान किरण, रवि, संतोष मेहता, अमरनाथ शर्मा, राजेंद्र वालिया, मुंशी राम और वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
---