फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत शिकायत पर होगी कानूनी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। चुनावों की तैयारियों को लेकर सेक्टर अधिकारियों की बैठक एसडीएम कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. मुरारी की अध्यक्षता में हुई। डॉ. मुरारी ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मतदान की सजावट के अतिरिक्त शौचालय, पेयजल, बिजली और रैंप की सुविधा होना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से इन सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, मतदान केंद्र को जाने वाले रास्तों को सही करने सहित कच्चे और उबड़-खाबड़ स्थानों के लिए उनके अनुरूप वाहन उपलब्ध करवाने पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि मतदाता के मत के गलत स्थान पर पोल हो जाने की सूरत में उस मतदाता की शिकायत पर पोलिंग एजेंट और बूथ प्रतिनिधियों के सामने मत का टेस्ट किया जाएगा। मतदाता की शिकायत के सही होने पर उसके बाद मतदान की व्यवस्था की जाएगी। मतदाता की शिकायत गलत होने पर उस मतदाता को तुरंत पुलिस के हवाले किया जाएगा और कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 105 बूथों में तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें