फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंछी बनूं उड़ती फिरुं मस्त गगन में झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पारस पब्लिक स्कूल भवारना में वार्षिक परितोषितक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसडीएम पालमपुर बलवान चंद मंढोत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि भारतीय विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ के निदेशक आरके डोगरा, डॉ सुरजीत गुलाटी, एडवोकेट रविंद्र रणौत और भवारना की प्रधान रीना धीमान ने विशेष रूप से शिरकत की। स्कूल के निदेशक महेश कटोच और प्रधानाचार्य नीलम राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में चौथी की चर्वी, श्रेया और मानवी ने बुझ मेरा क्या नाम रे, मुस्कान, वैभवी, आकांक्षा, अंशिका ने पंछी बनूं उड़ती फिरू मस्त गगन में, स्तुति, याशिका और अदिति ने बन के तितली उड़ा पर बेहतर प्रस्तुतियां दीं। रितेन सूद, अंचित, आर्यन, वंश और पुष्पक ने अनेकता में एकता विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि रंज पठानिया को श्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें