फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्लोडगंज में कश्मीरी चला रहे हवाला रैकेट : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा नेता संजय शर्मा ने स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से सवाल किया है कि मैक्लोडगंज में कश्मीरी मुसलमानों के मस्जिद का निर्माण करने के प्रस्ताव पर विचार करने के पीछे उनकी क्या मजबूरी है।
विज्ञापन

धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि हाल ही में कश्मीरी मुसलमानों के एक दल ने शहरी विकास मंत्री से मिलकर मैक्लोडगंज में मस्जिद बनाने का प्रस्ताव दिया है। जानकारी के अनुसार प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है। धर्मशाला में पहले से ही मस्जिद स्थापित है और सभी समुदायों के लोग पूरे सौहार्दपूर्ण माहौल में रहते हैं। ऐसे में मैक्लोडगंज में मस्जिद बनाने के प्रस्ताव पर विचार करने के पीछे क्या मकसद है, इसका जवाब शहरी विकास मंत्री दें। संजय शर्मा ने आरोप लगाया कि मैक्लोडगंज में व्यापारिक गतिविधियां चला रहे कश्मीरी मुसलमानों के तार हवाला रैकेट और टेरर फंडिंग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैक्लोडगंज में बसे कश्मीरी मुसलमानों की गतिविधियां संदिग्ध हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कश्मीरी मुसलमानों ने मैक्लोडगंज में बेनामी संपत्तियां बना ली हैं जिसकी सीबीआई जांच करवाई जाए।

लगता है संजय ने कोई सपना देखा
न तो मेरे पास और न ही प्रदेश सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। लगता है संजय शर्मा ने कोई सपना देखा है। नेता बनने के लिए अच्छे और सकारात्मक सपने देखना जरूरी हैं। - सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें