फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की तलाश को छाने मैक्लोडगंज के घर-गैस हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की तलाश में छाने मैक्लोडगंज के जंगल, घर-गेस्ट हाउस
विज्ञापन

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, साथी छात्र भेजे वापस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में लापता हुए दिल्ली के अग्रेसन कॉलेज के छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। लापता छात्र की तलाश में पुलिस रोजाना जंगलों सहित अन्य क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को मैक्लोडगंज पुलिस ने जहां जंगलों में जाकर छात्र की तलाश की, वहीं, मैक्लोडगंज में स्थानीय लोगों के घरों सहित गेस्ट हाउसों में भी लापता छात्र की छानबीन की। दूसरी ओर छात्र के साथ आए कॉलेज के अन्य 39 छात्रों और पांच अन्य सदस्यों को वापस भेज दिया गया है। इस संदर्भ में एएसपी कांगड़ा दिनेश कुमार ने बताया कि लापता छात्र की तलाश में पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने जंगलों सहित स्थानीय घरों में भी लापता छात्र की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
दिल्ली के अग्रसेन कॉलेज के 40 छात्रों का एक ग्रुप मैक्लोडगंज घूमने आया था। इस दौरान बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र हिंमाशु आहुजा अप्पर भागसूनाग की पहाड़ियों से कहीं लापता हो गया। इस संबंध में अन्य छात्रों ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस लगातार छात्र की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उन्हें कहीं भी छात्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें