फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, बिजली उपकरण जले

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बिजली उपकरण जले
विज्ञापन

फतेहपुर की नगाल पंचायत के खोड़ गांव में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर की नगाल पंचायत के खोड़ गांव में शॉर्ट सर्किट होने से घर में रखे बिजली उपकरण जलकर राख हो गए हैं। जिसमें फ्रिज, कपड़े धोने की मशीन, अलमारी में रखे कपड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार इंद्र सिंह शुक्रवार रात को अकेला अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था कि रात करीब 11 बजे जोर से पटाखे जैसी आवाज हुई। इससे इंद्र सिंह की नींद खुल गई। जब उसने बाहर आकर देखा तो बिजली की तार आग में आग लगी हुई थी। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उसने पंचायत प्रतिनिधियों को हादसे की सूचना दी। पंचायत प्रतिनिधियों और राजस्व विभाग की टीम ने घटना का जायजा लिया। उधर, नायब तहसीलदार फतेहपुर प्रेम शर्मा ने कहा कि स्थानीय पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद ही परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें