फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालाजी लोनिवि मंडल बनाने पर सरकार करेगी विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
तपोवन (धर्मशाला)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल ज्वालाजी और उपमंडल खुंडियां को मिलाकर विभाग का एक मंडल बनाने पर सरकार विचार करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं विस क्षेत्र का दौरा कर इसकी संभावनाएं देखेंगे। पूर्व सरकार में भी ज्वालाजी लोनिवि मंडल बनाने की घोषणा हुई है, लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ज्वालाजी के विधायक रमेश धवाला के प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में सरकार खुंडिया और ज्वालाजी को मिलाकर मंडल बनाने की योजना बनाएगी। धवाला ने बताया कि ज्वालामुखी विस क्षेत्र का 75 फीसदी एरिया चंगर क्षेत्र है। बरसात से इसमें लैंड स्लाइडिंग से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लोनिवि ने ज्वालाजी और खुंडिया उपमंडल बनाए हैं। इन दोनों उपमंडलों को जोड़कर एक मंडल बनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोनिवि उपमंडल ज्वालाजी और खुंडिया की कुल 295 किलोमीटर सड़कें हैं। बरसात में लगभग 295 किलोमीटर सड़कों को 1163.75 रुपये का नुकसान हुआ है। देहरा उपमंडल को 140 लाख रुपये सड़कों की मरम्मत के लिए जारी किए गए हैं। इसके अलावा एक करोड़ 20 लाख रुपये और भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें